लेखनी प्रतियोगिता -15-Dec-2021 प्रश्न उत्तर
प्रश्न हुए आज बहुत सारे ,
उत्तर की प्रतीक्षा में तुमको पुकारे |
हरि तुम छुपे हो कहां बताओ जरा ,
संसार को बचाने तो अब आओ जरा |
नारी को केवल एक शरीर समझता क्यों इंसान?
इंसानियत को आखिर क्यों ना पाता पहचान ?
मानवता के हनन से न क्यों घबराहट होती ?
कन्या भ्रूण हत्याएं संसार में क्यों होती ?
हरे भरे पेड़ों को काट रहा है क्यों ?
जानवरों की खालों से सजावट क्यों ?
प्रकृति को पनपने देते क्यों नहीं?
राजनीति को खत्म करते क्यों नहीं ?
कंक्रीट का जंगल बनता यहाँ क्यों है ?
संस्कारों को आदमी छोड़ता क्यों हैं ?
अमानत में खयानत हो रही है क्यों ?
बाल श्रमिक जग में पनप रहे हैं क्यों?
शिक्षा का हक छीना जा रहा है क्यों?
द्वेष भाव मन में पाला जा रहा है क्यों ?
कुरीतियों कुसंगतियों का गहरा असर क्यों?
संयुक्त परिवार अब टूटता जा रहा हैं क्यों?
और न जाने कितने सवाल छुपे अंतर्मन में,
समाधान खोजें कैसे, हम पड़े इस द्वंद में |
अब तो प्रश्न भी कहीं दफन होते जा रहे ,
जवाब की प्रतीक्षा में कफन ओढ़े जा रहे |
आ जाओ अब तो गिरधर गोपाल ,
नाकाम कर दो फिर कंस की चाल |
प्रश्नों के उत्तरों का यहाँ बस तुमको भान,
तुमने ही अर्जुन को दिया था गीता ज्ञान |
हमारे भी सवालों का जवाब तुम दे दो,
सवालों के चक्रव्यूह को अब तुम ही भेदो ||
प्रतियोगिता हेतु
शिखा अरोरा
Seema Priyadarshini sahay
16-Dec-2021 09:21 PM
बहुत खूबसूरत
Reply
Shrishti pandey
16-Dec-2021 02:47 PM
Wonderfull
Reply
Swati chourasia
16-Dec-2021 07:24 AM
Very beautiful 👌
Reply